RJD स्थापना दिवस: लालू यादव बोले- “हम लड़े हैं, आगे भी लड़ते रहेंगे”, पार्टी को मजबूत करने का दिया संदेश

Patna: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपना 30वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मना रही है. इस मौके पर पटना के...

कार्यकर्ताओं को संदेश देते लालू यादव, साथ में तेजस्वी

Patna:  राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपना 30वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मना रही है. इस मौके पर पटना के पार्टी कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि “हम लड़े हैं, आगे भी लड़ते रहेंगे. सभी लोग एकजुट होकर पार्टी को मजबूत कीजिए.

कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश

स्थापना दिवस समारोह में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आरजेडी हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्गों की आवाज उठाती रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की अपील की.

सामाजिक न्याय की विचारधारा दोहराई

लालू यादव ने कहा कि आरजेडी सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और संविधान के मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी उसी संकल्प के साथ काम करती रहेगी.

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई.

आगामी चुनावों पर भी रहा फोकस

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का आह्वान किया. पार्टी नेतृत्व ने कहा कि मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के दम पर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य हासिल किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *