सदन में हंगामा: कार्यवाही 12-50 बजे तक के लिए स्थगित

रांचीः विधानसभा बजट सत्र के 11 दिन संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर के बयान पर विपक्ष ने हंगामा किया. संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर...

रांचीः विधानसभा बजट सत्र के 11 दिन संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर के बयान पर विपक्ष ने हंगामा किया. संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि आज हिंदू नहीं हिंदुस्तान खतरे में है। हमारे समुद्री क्षेत्र में अमेरिका आता है. पूरे देश में जो स्थिति है उससे झारखंड अछूता नहीं है.

Also Read: DJ पर सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, विपक्ष बोला “रामनवमी पर डीजे पर प्रतिबंध”, सत्ता पक्ष बोला “हिंदु नहीं, हिंदुस्तान खतरे में”

गैस-तेल की किल्लत हो रही है. केंद्र सरकार अमेरिका के सामने घुटने टेक बैठी है. भारत का अस्तित्व खतरे में है. हिंदुस्तान खतरे में है. इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. संसदीय कार्यमंत्री के बयानों को स्पंज करने की मांग की.

इस पर संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने अमेरिका के सामने मान सम्मान बेच दिया. किसी भी हालत में मेरा बयान स्पंज नहीं होना चाहिए. ये सरकार का बयान है. पीएम मोदी ने ट्रंप के सामने घुटने टेक दिए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *