झारखंड के सरकारी कर्मियों के लिए ‘साधना’ सप्ताह: अब iGOT प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन कोर्स करना हुआ अनिवार्य

रांचीः झारखंड सरकार के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने का एक सुनहरा मौका आ रहा है. केंद्र सरकार...

रांचीः झारखंड सरकार के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने का एक सुनहरा मौका आ रहा है. केंद्र सरकार और कर्मयोगी भारत के सहयोग से 2 से 8 अप्रैल 2026 तक देश भर में ‘साधना’ सप्ताह मनाया जाएगा.

इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवा में तैनात कर्मियों के भीतर निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और आधुनिक कौशल का विकास करना है. इसके तहत कर्मियों को iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कम से कम 4 घंटे का प्रशिक्षण लेना होगा.

Also Read: 217 करोड़ की जलापूर्ति योजना फेल, पाकुड़ के लोग आज भी झरने और कुएं का पानी पीने को मजबूर

फैक्ट फाइल

• आयोजन की अवधि: 02 अप्रैल से 08 अप्रैल तक.

• अनिवार्य कोर्स: कर्मचारियों को इमर्जिंग टेक्नोलॉजी, एआई के मूल सिद्धांत, डिजिटल अरेस्ट स्कैम से बचाव और वर्कप्लेस योग जैसे कुल 8 विषयों में से अपनी पसंद के कोर्स पूरे करने होंगे.

• समिति का गठन: प्रत्येक विभाग में संयुक्त या उप सचिव की अध्यक्षता में एक ‘साधना सप्ताह क्रियान्वयन समिति’ बनाई जाएगी.

• प्रशिक्षण का माध्यम: सभी कोर्स ऑनलाइन iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर पूरे किए जाएंगे.

• चर्चा और वेबिनार: विभाग स्तर पर शासन की चुनौतियों और बेहतर कार्यप्रणाली पर सामूहिक चर्चा और पैनल डिस्कशन भी आयोजित किए जाएंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *