Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह बलियापुर घटना पर कांग्रेस का आक्रोश, थाना प्रभारी के निलंबन की मांग

  गिरिडीह: गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने धनबाद जिले के बलियापुर में रामनवमी के दिन हुई घटना को...

 

गिरिडीह: गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने धनबाद जिले के बलियापुर में रामनवमी के दिन हुई घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने गिरफ्तार व्यक्तियों को कथित तौर पर आतंकवादियों की तरह सड़क पर परेड कराने और कमर में रस्सी बांधकर ले जाने की घटना को गंभीर बताते हुए बलियापुर थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की है.

अध्यक्ष सतीश केडिया ने क्या कहा

बता दें, सतीश केडिया ने कहा कि वे कांग्रेस द्वारा आयोजित जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के कारण गिरिडीह से बाहर थे. लेकिन लौटते ही वे पीड़ित परिवार से मिलेंगे और स्थानीय पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का रुख स्पष्ट है—किसी भी दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन बिना दोष सिद्ध किए किसी के साथ इस तरह का व्यवहार करना कानून के खिलाफ है.

पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी को दोषी ठहराने से पहले सार्वजनिक रूप से अपमानित करना न्यायिक प्रक्रिया का उल्लंघन है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी समुदाय को बिना पूरी जांच के निशाना बनाना गलत है और इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है.

कांग्रेस नेता ने सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे शांति, भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें. उन्होंने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और वास्तविक दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

हजारीबाग में हुई हिंसा और दुष्कर्म की घटना की कड़ी निंदा

इसके अलावा, उन्होंने हजारीबाग में हुई हिंसा और दुष्कर्म की घटना की भी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए.अंत में कांग्रेस पार्टी ने प्रशासन से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने की मांग की है. ताकि सच्चाई सामने आए और समाज में शांति एवं विश्वास कायम रह सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *