Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ : डीसी की अगुवाई में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, NHM कर्मियों के अप्रेजल पर हुई चर्चा

Pakur: पाकुड़ डीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के...

Pakur: पाकुड़ डीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों के वार्षिक अप्रेजल को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 में कर्मियों के कार्य निष्पादन की गहन समीक्षा की गई. उपायुक्त ने प्रत्येक कर्मचारी के कार्यों का क्रमवार मूल्यांकन करते हुए उनके प्रदर्शन प्रतिवेदन के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से अप्रेजल प्रदान किया.

ये भी पढ़ें : अपराधिक घटना की साजिश नाकाम, पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ 19 वर्षीय युवक को दबोचा

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को 8 प्रतिशत वेतन वृद्धि

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को 8 प्रतिशत वेतन वृद्धि प्रदान की जाएगी. वहीं अच्छा कार्य करने वाले कर्मियों को 7 प्रतिशत एवं 6 प्रतिशत की वेतन वृद्धि दी गई. जिन कर्मियों का प्रदर्शन औसत से कम पाया गया, उन्हें 5 प्रतिशत की वेतन वृद्धि प्रदान की गई. उपायुक्त ने कहा कि कार्य के प्रति समर्पण, जिम्मेदारी एवं गुणवत्ता ही मूल्यांकन का आधार है. उन्होंने सभी कर्मियों को अपने कार्य में और अधिक सुधार लाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें : धनबाद: भू-धंसान में तीन की मौत के बाद भारी बवाल, BCCL अधिकारियों पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *