साई धुर्वा और जीडी गोयनका की शानदार जीत, अयान अली और आयुष्मान चमके

Ranchi: धुर्वा क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित डीसीए प्रीमियर लीग में रविवार को खेले गए दो मुकाबलों में साई धुर्वा और जीडी गोयनका...

Ranchi: धुर्वा क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित डीसीए प्रीमियर लीग में रविवार को खेले गए दो मुकाबलों में साई धुर्वा और जीडी गोयनका की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की. दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

बारिश से प्रभावित मैच

पहले मुकाबले में JAP क्रिकेट अकादमी और साई धुर्वा आमने-सामने थे. JAP ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 5 विकेट पर 135 रन बनाए. टीम की ओर से आयरव ने 48 और अचिंत ने 44 रनों की अहम पारी खेली.

बारिश के कारण मैच को 14 ओवर का कर दिया गया और साई धुर्वा को 118 रनों का लक्ष्य मिला. लक्ष्य का पीछा करते हुए साई धुर्वा ने 13.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 121 रन बनाते हुए DLS नियम के तहत मैच अपने नाम कर लिया. टीम की ओर से शौर्य ने 44 रन बनाए, जबकि अयान अली ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके.

Also Read: पितकी गेट पर रोज़ जाम, NH-32 पर थमी रफ्तार: 12 घंटे तक फंसे वाहन, ओवरब्रिज की सुस्ती बनी वजह

जीडी गोयनका की एकतरफा जीत

दूसरे मुकाबले में हाटिया क्रिकेट अकादमी और जीडी गोयनका के बीच भिड़ंत हुई. हाटिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में 88 रन पर सिमट गई. टीम की ओर से प्रत्यूष ने 19 रनों का योगदान दिया. जीडी गोयनका के गेंदबाज नवराज ने 2 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए.

जवाब में जीडी गोयनका की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10.5 ओवर में बिना विकेट खोए 89 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया. टीम की ओर से आयुष्मान ने नाबाद 50 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई. दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धा को और रोमांचक बना दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *