सरायकेला : 9 दिवसीय श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ संपन्न, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Saraikela: सरायकेला के टियुनियां में नौ दिवसीय श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ संपन्न हो गया. ‘श्री श्री राधा गोविन्द अखण्ड युगल नाम’...

Saraikela: सरायकेला के टियुनियां में नौ दिवसीय श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ संपन्न हो गया. ‘श्री श्री राधा गोविन्द अखण्ड युगल नाम’ संकीर्तन धूलोट के साथ समापन हुआ. महायज्ञ के समापन के मौके पर महंत विदाई के साथ-साथ प्रसाद का भी वितरण किया गया. मौके पर हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने हरिनाम कीर्तन करते हुए गांव की परिक्रमा की. समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ महतो ने मौके पर प्रेम, शांति और आनंद का संदेश दिया.

कई राज्यों से महायज्ञ में पहुंचे श्रद्धालु

वहीं समिति के सचिव दिनेश कुमार महतो ने कहा कि इस साल 108 कुंज महायज्ञ में ओड़िशा, बिहार बंगाल और झारखंड के विभिन्न जिलों से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे. श्रद्धालुओं को प्रतिदिन समिति की ओर से नाश्ता-पानी और भोजन उपलब्ध कराया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *