सरायकेला : 5 लाख रुपये लेते हुए बड़ा बाबू और दलाल गिरफ्तार, 1,48 करोड़ मुआवजे के बदले मांगी थी 60 लाख की घूस

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिला में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने सोमवार...

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिला में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने सोमवार को जिला समाहरणालय स्थित भू-अर्जन कार्यालय में दबिश देकर बड़ा बाबू (प्रधान लिपिक) प्रीतम आचार्य को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में एसीबी ने गम्हारिया प्रखंड से एक जमीन दलाल विनय तिवारी को भी दबोचा है, जिसकी निशानदेही पर यह पूरी कार्रवाई हुई.

मुआवजा के एवज में मांगी गयी थी घूस

सूत्रों के अनुसार के अनुसार, चांडिल प्रखंड के धुनाबुरु में बिजली विभाग के पावर ग्रिड प्रोजेक्ट के लिए गुरुचरण सिंह सरदार की जमीन अधिग्रहित की गई थी. इस जमीन के बदले गुरुचरण को 1 करोड़ 48 लाख रुपये की मुआवजा राशि मिलनी थी. आरोप है कि इस राशि के भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के बदले बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य ने दलाल विनय तिवारी के माध्यम से 60 लाख रुपये की भारी-भरकम रिश्वत मांगी थी.

चेक लेने से किया इनकार, कैश की डिमांड पर फंसे

काफी मोलजोल के बाद सौदा 40 लाख रुपये में तय हुआ. पीड़ित गुरुचरण सिंह ने रिश्वत के तौर पर 20-20 लाख रुपये के दो चेक भी दिए थे. लेकिन, इतनी बड़ी राशि बैंक खाते में लेने से बड़ा बाबू घबरा रहा था. उसने चेक वापस कर दिए और गुरुचरण से नकद (कैश) की मांग की. भ्रष्टाचार से तंग आकर पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी.

दलाल विनय तिवारी

जाल बिछाकर हुई गिरफ्तारी

एसीबी ने शिकायत के सत्यापन के बाद जाल बिछाया. सबसे पहले गम्हारिया से दलाल विनय तिवारी को पकड़ा गया. उसकी स्वीकारोक्ति और निशानदेही पर टीम समाहरणालय पहुंची. वहां जैसे ही गुरुचरण ने पहली किस्त के तौर पर 5 लाख रुपये प्रीतम आचार्य को थमाए, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया. फिलहाल एसीबी दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया में जुटी है.

सम्बंधित ख़बरें

रांची : चैती छठ की तैयारी तेज, नगर आयुक्त ने तालाबों का किया निरीक्षण Ranchi: Preparations for Chaitra Chhath are in full swing, Municipal Commissioner inspects ponds Ranchi: चैती छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी है. इसी क्रम में नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शहर के कई तालाबों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान बड़ा तालाब (विवेकानंद सरोवर), तेतरटोली तालाब और दिव्यायन तालाब का जायजा लिया गया. नगर आयुक्त ने साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखा और पूजा समितियों से भी बातचीत कर उनकी जरूरतों को समझा. बचे हुए काम करें जल्द पूरा : नगर आयुक्त नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निर्देश दिया कि सभी बचे हुए काम जल्द से जल्द पूरे किए जाएं, ताकि छठ पूजा के दौरान लोगों को कोई परेशानी न हो और वे साफ-सुथरे व सुरक्षित माहौल में पूजा कर सकें. बड़ा तालाब में सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई, लेकिन इसे लगातार जारी रखने को कहा गया. साथ ही घाटों पर गहरे पानी में बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम और अच्छी रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. आसपास के रास्तों की सफाई और पानी का छिड़काव भी सुनिश्चित करने को कहा गया. साथ ही अवैध निर्माण और गोदामों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए. 1200 सफाई कर्मी को लगाया गया तेतरटोली तालाब में भी सफाई संतोषजनक रही. यहां तालाब की गहराई को देखते हुए बैरिकेडिंग और लाल रिबन लगाने को कहा गया. साथ ही लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया कि पूजा सामग्री विसर्जन कुंड में ही डालें. दिव्यायन तालाब में सुंदरता बढ़ाने के लिए पौधारोपण करने, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने और नाली व पाथवे के काम को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. नगर आयुक्त ने कहा कि छठ के दौरान सभी घाटों को साफ, सुरक्षित और रोशनी से भरपूर बनाना नगर निगम का लक्ष्य है. इसके लिए अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने को कहा गया है. छठ पूजा की तैयारियों के तहत शहर के 26 तालाबों में 98 चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं. करीब 1200 सफाई कर्मी सफाई अभियान में लगे हैं और सभी घाटों की लाइटों को ठीक किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *