सरायकेला ब्रेकिंग: लेंगडीह न्यू बायपास पर टली बड़ी दुर्घटना, न्यू बायपास पर आमने सामने टक्कर

सरायकेला : जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित लेंगडीह न्यू बायपास में शाम करीब 5.45 बजे बड़ा हादसा टल गया. नीलांचल आयरन...

सरायकेला :  जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित लेंगडीह न्यू बायपास में शाम करीब 5.45 बजे बड़ा हादसा टल गया. नीलांचल आयरन प्लांट की बोलेरो गाड़ी संख्या RJH05DF0574 और ट्रैक गाड़ी संख्या RJ-14GK-3296 के बीच टक्कर हो गई. घटना पितकी रेलवे गेट खुलने के बाद हुई जब दोनों वाहन आमने सामने आ गए.

Also Read : धनबाद में बड़ा हादसा टला: निरसा थाना परिसर में जब्त वाहनों में लगी भीषण आग

बाल बाल बचे सवार, चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक चालक ने बचाने की कोशिश की लेकिन बोलेरो के दरवाजे से टकरा गया. गनीमत रही कि वाहन में सवार लोग सुरक्षित बच गए. हादसे के बाद ट्रैक चालक मौके से फरार हो गया.

पुलिस पहुंची, सड़क कराया सामान्य

सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

अंडरपास की मांग फिर हुई तेज

घटना के बाद लेंगडीह और सुखसारी के ग्रामीणों ने यहां अंडरपास या उभार पुल बनाने की मांग दोहराई है. आद्रा प्रमंडल के अधीन चांडिल स्टेशन के पितकी गेट के पास वर्षों से जाम और दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है. लोगों का कहना है कि प्रशासन को जल्द ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *