Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

शादी का झांसा देकर शोषण के आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा. फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, कुर्की-जब्ती की चेतावनी

पलामू: लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी सोनू कुमार यादव के विरुद्ध पुलिस ने शिकंजा...

पलामू: लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी सोनू कुमार यादव के विरुद्ध पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. न्यायालय द्वारा जारी आदेश के आलोक में पुलिस टीम ने सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे आरोपी के ग्राम पंचमो स्थित पैतृक आवास पर विधिवत इश्तिहार चस्पा किया.

कार्रवाई के दौरान कई लोग रहे मौजूद

इस कार्रवाई के दौरान कांड के अनुसंधानकर्ता एएसआई विक्रम शील सहित सशस्त्र बल के जवान, आरोपी के परिजन और दो स्वतंत्र गवाह मुख्य रूप से मौजूद रहे.

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

पूरा मामला थाना कांड संख्या 153/2025 से जुड़ा है, जिसमें 20 वर्षीय आरोपी सोनू कुमार यादव पर शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और उसका शोषण करने का गंभीर आरोप है.

Also Read: BREAKING विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह से आय से अधिक संपत्ति केस में पूछताछ शुरू

मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का भी आरोप

पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी और उसके परिजनों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे अपमानित किया गया. इसी आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की सुसंगत धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

लगातार फरार, छापेमारी जारी

घटना के बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है.

आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इश्तिहार चस्पा होने के बाद भी यदि आरोपी जल्द ही न्यायालय या थाने में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो अगली कार्रवाई के रूप में कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *