सरायकेला : ईचागढ़ प्रखंड के 112 झारखंड आंदोलनकारियों को विधायक ने दिया प्रमाण पत्र, कहा- ‘आंदोलनकारियों का योगदान अतुलनीय’

Saraikela: ईचागढ़ प्रखंड सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के 112 झारखंड अलग राज्य चिह्नित आंदोलनकारियों के बीच...

Saraikela: ईचागढ़ प्रखंड सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के 112 झारखंड अलग राज्य चिह्नित आंदोलनकारियों के बीच विधायक सविता महतो ने प्रमाण पत्र का वितरण किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंदोलनकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे. इस मौके पर विधायक सविता महतो ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों का योगदान अतुलनीय रहा है. उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज अलग झारखंड राज्य की पहचान स्थापित हो सकी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के सम्मान और अधिकारों को लेकर प्रतिबद्ध है तथा उन्हें उचित मान-सम्मान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. विधायक ने आगे कहा कि यह प्रमाण पत्र केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि आंदोलनकारियों के संघर्ष की पहचान है. यह आने वाली पीढ़ियों को भी उनके योगदान की याद दिलाता रहेगा. उन्होंने सभी आंदोलनकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके बेहतर भविष्य और सम्मानजनक जीवन की कामना की.

ये भी पढ़ें : डांस स्टेप्स से ट्रैफिक कंट्रोल: सुजाता चौक पर ‘स्टाइलिश कॉप’ अनु मुर्मू बने आकर्षण का केंद्र

अस्वस्थ आंदोलनकारी के पास पहुंची विधायक, दिया प्रमाण पत्र

इस दौरान एक आंदोलनकारी अस्वस्थ होने के कारण प्रखंड कार्यालय के ऊपर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके. विधायक सविता महतो को जब इस बात की जानकारी हुई तो वे स्वयं आंदोलनकारी तक पहुंचकर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी, अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, सपन सिंहदेव, किशुन किस्कू, अमित सिन्हा समेत काफी संख्या में विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें : रांची : हड़गड़ी जमीन पर झारखंड जगुआर कैंप विस्तार को लेकर ग्रामीणों ने की DC से मुलाकात, कहा- ‘यह जमीन आस्था से है जुड़ी’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *