सरायकेला : झारखंड विधानसभा की युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति की सभापति बनीं सविता महतो

Saraikela: झारखंड विधानसभा सचिवालय ने वर्ष 2026-27 के लिए युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति का गठन कर दिया गया है....

Saraikela: झारखंड विधानसभा सचिवालय ने वर्ष 2026-27 के लिए युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति का गठन कर दिया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी. इसका गठन विधानसभा के नियम-223(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए किया गया है. अधिसूचना के अनुसार, समिति की सभापति के रूप में सविता महतो को नियुक्त किया गया है. वहीं समिति के अन्य सदस्यों में कुमार जय मंगल (अनूप सिंह), प्रदीप प्रसाद, रागिनी सिंह तथा निसात आलम शामिल हैं. अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि समिति का कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तिथि से एक वर्ष तक या समिति के पुनर्गठन तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगा. मालूम हो कि 2025-26 में भी विधायक सविता महतो युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति के सभापति थीं. इसकी जानकारी विधायक सविता महतो के आप्त सचिव काबलू महतो ने दी.

ये भी पढ़ें : रांची पुलिस की कार्रवाई: 10 लाख के ब्राउन शुगर और हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *