Click Here
Click Here
Click Here

पुंदाग स्थित राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई हनुमान जयंती

रांची : पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में संत शिरोमणि परमहंस स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में श्री कृष्ण...

रांची :  पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में संत शिरोमणि परमहंस स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा हनुमान जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई. इस अवसर पर मंदिर परिसर पूरी तरह आध्यात्मिक वातावरण में डूबा रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य बना दिया. श्री राधा रानी का विशेष श्रृंगार पीले पोशाक और आभूषणों से किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा.

Also Read : रांची पहाड़ी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

 पूजा, भजन और प्रसाद वितरण से भक्तिमय माहौल


पूजा-अर्चना मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडे द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई. इस दौरान हनुमान जी की महिमा और उनके जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला गया. प्रसाद के रूप में लड्डू, पेड़ा, मेवा, फल और खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया और बाद में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया. कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ भजनों के साथ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया.

Also Read : मोदी सरकार की तारीफ : पश्चिम एशिया संकट पर आनंद शर्मा ने केंद्र सरकार की प्रशंसा की, कहा- संतुलित कूटनीति

महाआरती और एकता का संदेश


कार्यक्रम के अंत में सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर हनुमान जी की आराधना की. जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा. इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता संजय सर्राफ ने हनुमान जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हनुमान जी सेवा, समर्पण और भक्ति के प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *