तेली समाज के वरिष्ठ नेता दयानंद कश्यप का निधन, शोक सभा आयोजित

Sahibganj: प्रखंड क्षेत्र के भूतेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में रविवार को झारखंड के तेली समाज के वरिष्ठ नेता दयानंद कश्यप का 75...

Sahibganj: प्रखंड क्षेत्र के भूतेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में रविवार को झारखंड के तेली समाज के वरिष्ठ नेता दयानंद कश्यप का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन पर बरहेट तेली समाज द्वारा भूतेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में शोक सभा आयोजित की गई.

कई प्रमुख लोग शामिल

कार्यक्रम की अध्यक्षता गुणधार साह ने की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल साह, युवा प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल साह, डॉ. सचिन कुमार, साहिबगंज जिला अध्यक्ष अनिल साह शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन खगेंद्र साह ने किया.

नेताओं ने व्यक्त किया शोक

तेली अधिकार मंच बरहेट ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके तैलचित्र पर बारी-बारी से श्रद्धांजलि दी. नंदलाल साह ने कहा कि दयानंद कश्यप का निधन समाज के लिए एक युग का अंत है.

Also Read: लोहरदगा: सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान

योगदान की चर्चा

शिवानंद साह ने कहा कि उन्होंने समाज को संगठित करने और अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया. उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने का प्रयास हमेशा जारी रहेगा. हीरालाल साह ने कहा कि दयानंद कश्यप का जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है और उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा.

प्रेरणा बनकर रहेंगे

राम बहादुर साह ने कहा कि उन्होंने जीवनभर समाज सेवा, संघर्ष और ईमानदारी का रास्ता अपनाया. दयानंद कश्यप का जाना अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनके विचार और संस्कार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे.

कई लोग रहे उपस्थित

मौके पर शिवानंद शाह, हेमंत शाह, ललन शाह, गौरी शंकर शाह, भागीरथ शाह, दीनदयाल शाह, उमेश शाह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *