Giridih: दिशोम गुरू शिबू सोरेन की पुण्यतिथि के अवसर पर 4 अगस्त को गिरिडीह के ऐतिहासिक झंडा मैदान में दिशोम गुरू शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. टूर्नामेंट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा.
चार टीमें लेंगी हिस्सा
प्रतियोगिता में जिले की चार प्रमुख फुटबॉल टीमें भाग लेंगी. इनमें स्टार क्लब गांडेय, ताज स्पोर्टिंग क्लब सिकदारडीह, फूलो झानो क्लब गिरिडीह और लोकल बॉय बेंगाबाद शामिल हैं. मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है.
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू होंगे. मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत कई नेता, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.
तैयारियों में जुटा युवा मोर्चा
टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए झारखंड युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं. आयोजन समिति ने जिले के लोगों से झंडा मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और दिशोम गुरू को श्रद्धांजलि देने की अपील की है.

ALSO READ: कोडरमा: चिकित्सा पदाधिकारी एवं नोडल कर्मी (कुष्ठ) का प्रशिक्षण की शुरुआत
