कोडरमा: चिकित्सा पदाधिकारी एवं नोडल कर्मी (कुष्ठ) का प्रशिक्षण की शुरुआत

Koderma: दिनांक 03/08/2026 को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत चिकित्सा पदाधिकारी एवं नोडल कर्मी (कुष्ठ) का प्रशिक्षण की शुरुआत जिला कुष्ठ निवारण...

Koderma: Training of medical officer and nodal worker (leprosy) begins

Koderma: दिनांक 03/08/2026 को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत चिकित्सा पदाधिकारी एवं नोडल कर्मी (कुष्ठ) का प्रशिक्षण की शुरुआत जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, कोडरमा डॉ रमण कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. डॉ रमण ने प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए कहा कि सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं नोडल कर्मी (कुष्ठ) इस प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता के साथ करें ताकि क्षेत्र में सहिया एवं ANM द्वारा लाए गए कुष्ठ के संदिग्ध मरीजों का आरंभिक लक्षणों के साथ उपचार शुरू हो सके. देर से उपचार होने पर कुष्ठ मरीजों में विकलांगता आ जाती है.

विकलांगता प्रबंधन के बारे में विस्तार से चर्चा

राज्य से आए प्रशिक्षक डॉ वाई. सोमशेखर रेड्डी (DFIT) ने प्रशिक्षण देते हुए कुष्ठ के CARDINAL SIGN, ग्रेड 1,ग्रेड 2 डिसएबिलिटी,EHF स्कोर, MDT से उपचार, विकलांगता प्रबंधन के बारे में विस्तार से चर्चा किया.साथ ही कुष्ठ मरीज को बुलाकर सभी चिकित्सकों की लेप्रोसी जांच के बारे में बताया गया.राज्य(DFIT )से आए प्रशिक्षक के रूप में डॉ सोमशेखर रेड्डी,डॉ गौतम ,कामदेव बेसरा मौजूद थे.प्रशिक्षण प्राप्त करने में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरदीप कुमार, डॉ गुंजन कुमारी, डॉ श्रीकांत कुमार, डॉ विश्वनाथ विपुल,डॉ राकेश कुमार, डॉ प्रशांत कुमार, कुष्ठ नोडल कर्मी श्वेता शर्मा, सत्तार अंसारी, अशोक कुमार,सुनील कुमार, श्यामाकांत,जागेश्वर यादव, फिजियोथैरेपिस्ट राजीव रंजन,प्रीति कुमारी एवं कुणाल मौजूद थे.

ALSO READ : बोकारो पुष्पा हत्याकांड : HC ने सरकार से पूछा– वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर क्या कार्रवाई हुई?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *