हुसैनाबाद में हैरतअंगेज वारदात: पत्नी पर ईंट से हमला, हालत गंभीर

Palamu: हुसैनाबाद शहर के अमनचैन मुहल्ला में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी के सिर पर ईंट...

Palamu: हुसैनाबाद शहर के अमनचैन मुहल्ला में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी के सिर पर ईंट से कई वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. घायल महिला की पहचान सरिता देवी के रूप में हुई है.

सिर पर लगातार वार से महिला गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि सिर पर ईंट से वार होने के कारण महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

ALSO READ: झारखंड की माटी वीरों की भूमि, सिदो-कान्हू का संघर्ष हमारे लिए प्रेरणापुंज: मुख्यमंत्री

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कुश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है. फिलहाल घटना का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है. बताया जा रहा है कि आरोपी पति बाहर काम करता था और घटना की रात ही घर लौटा था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *