Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा : शहर को जाम मुक्त करने के लिए चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Simdega : शहर को सुंदर, व्यवस्थित और आम लोगों के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण के...

Simdega : शहर को सुंदर, व्यवस्थित और आम लोगों के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में डीसी सिमडेगा के निर्देश पर सदर सीओ इम्तियाज अहमद और नगर परिषद की टीम ने शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अभियान के दौरान नगर परिषद के नेतृत्व में सिटी मैनेजर और नगर परिषद के कर्मियों ने शहर के बस स्टैंड, महावीर चौक और झुलन सिंह चौक के आसपास के क्षेत्रों में सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया.

नगर परिषद ने चलाया अभियान, सड़क किनारे अवैध दुकानें हटाईं

इस दौरान नगर परिषद क्षेत्र में अवैध रूप से कब्जा कर दुकान और व्यवसाय संचालित करने वाले लोगों के सामानों को जब्त किया गया. अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों को मौके पर ही चेतावनी दी गई. जब्त किए गए सामानों को निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद संबंधित दुकानदारों को वापस कर दिया गया. नगर परिषद की टीम ने व्यवसायियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण कर दुकान नहीं लगाएं.

शहर में अतिक्रमण पर सख्ती, दुकानदारों को दी कार्रवाई की चेतावनी

प्रशासन ने कहा कि सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण के कारण शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है. अतिक्रमण हटाने का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के साथ आम लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना है. अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने व्यवसायियों से अपील की कि वे निर्धारित स्थानों पर ही दुकान लगाएं और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करें.

Also Read : उत्तरी छोटानागपुर पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में कोडरमा बल का शानदार प्रदर्शन, 10 पदक जीतकर बना रनर-अप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *