Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: गुवा के विद्यालयों में नशामुक्ति का संदेश, छात्रों ने ली नशा न करने की शपथ

Chaibasa: नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों से बच्चों एवं युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गुवा स्थित सेल डीएवी पब्लिक स्कूल एवं...

koderma

Chaibasa: नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों से बच्चों एवं युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गुवा स्थित सेल डीएवी पब्लिक स्कूल एवं मध्य विद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया.

विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया गया जागरूक

ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से संचालित राष्ट्रव्यापी नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक किया गया. अभियान के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करने के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है.

नशे से दूर रहने का दिया संदेश

बच्चों को नशे से पूरी तरह दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया. इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई.

नशामुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प

सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे.

6 से 20 अगस्त तक चलेगा अभियान

बताया गया कि ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा देशभर में व्यापक स्तर पर नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 6 अगस्त से 20 अगस्त तक विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

स्वस्थ और संस्कारयुक्त समाज बनाने पर जोर

अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से बचाना और स्वस्थ, संस्कारयुक्त एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है.

ALSO READ: 10 अगस्त को झारखंड में सड़क पर उतरेंगे किसान-मजदूर, रांची में 3 घंटे चक्का जाम का ऐलान

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *