सिमडेगा: बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV टीकाकरण कार्यक्रम शुरू

सिमडेगा: जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एक अहम पहल करते हुए, सदर अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच भवन में एचपीवी...

सिमडेगा: जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एक अहम पहल करते हुए, सदर अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच भवन में एचपीवी (HPV) टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त सिमडेगा ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने स्वयं मौजूद रहकर तीन बच्चियों को एचपीवी का टीका लगाया. उन्हें टीकाकरण प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया.

उपायुक्त ने बच्चियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि एचपीवी टीका पूरी तरह सुरक्षित है. यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक प्रभावी उपाय है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण के प्रति जागरूक करें और बिना किसी डर के उन्हें टीका लगवाएं. उन्होंने बच्चियों को भी समझाया कि टीका लगवाने में घबराने की जरूरत नहीं है. यह उनके स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी है.

टीकाकरण के बाद सभी बच्चियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत कुछ समय के लिए वेटिंग एरिया में बैठाकर निगरानी में रखा गया. इस दौरान उन्हें हल्का नाश्ता और पेय पदार्थ भी उपलब्ध कराया गया. कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रही. ताकि टीकाकरण प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके.

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामाद, अस्पताल प्रबंधन समिति के सदस्य सहित कई अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *