सिमडेगा: रामनवमी के मद्देनजर पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च

सिमडेगा: त्योहारों के मद्देनजर एसडीपीओ बैजू उरांव और सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे शहरी...

Simdega Police
रामनवमी के मद्देनजर पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च

सिमडेगा: त्योहारों के मद्देनजर एसडीपीओ बैजू उरांव और सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान पुलिस ने संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी रखते हुए वहां की गतिविधियों का मुआयना किया. बता दें, रामनवमी के दौरान जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगी. साथ ही पुलिस की आईटी सेल भी त्योहार के दौरान एक्टिव रहेगी.

अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

सदर थाना से शुरू होकर फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करते हुए वापस थाना परिसर पहुंची. मौके पर थाना प्रभारी ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने की बात कही.  उन्होंने कहा कि कुछ भी गलत होते हुए देखने पर उसकी सूचना थाना में करनी है.

यह भी पढ़ें: रांची : शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि, सीपीआई ने मनाया ‘साम्राज्यवाद विरोधी दिवस’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *