Click Here
Click Here
Click Here

रांची : नगर निगम की जमीन का निरीक्षण, कुसुम बिहार में अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Ranchi: रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कुसुम बिहार, मोराबादी स्थित निगम की जमीन का निरीक्षण किया. यह जमीन...

Ranchi: रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कुसुम बिहार, मोराबादी स्थित निगम की जमीन का निरीक्षण किया. यह जमीन हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम को दी गई है, जिसका क्षेत्रफल करीब 78.65 डिसमिल है. इस जमीन पर फिलहाल बाउंड्री वॉल बनाने का काम चल रहा है. नगर निगम की योजना है कि यहां भविष्य में लाइब्रेरी और अन्य जनकल्याण से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाए. निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी काम तय समय सीमा के अंदर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं.

ये भी पढ़ें : रांची : छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले ट्यूशन टीचर अमरेंद्र को 5 वर्ष की सजा

योजना को सही तरीके से करें लागू : नगर आयुक्त

जांच के दौरान जमीन के एक हिस्से में अतिक्रमण भी पाया गया. इस पर नगर आयुक्त ने तुरंत कार्रवाई करने और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया. साथ ही आसपास की जमीन की स्थिति की भी जांच करने को कहा, ताकि आगे की योजनाएं सही तरीके से लागू की जा सकें.

ये भी पढ़ें : रामनवमी पर्व को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क, ड्रोन से हो रही कड़ी निगरानी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *