सिमडेगा: मछली खरीदकर लौट रहे युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने ली संतोष तिर्की की जान

सिमडेगा: सिमडेगा जिले के रेंगारिह थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो...

सिमडेगा: सिमडेगा जिले के रेंगारिह थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान संतोष तिर्की के रूप में हुई है. इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष तिर्की मछली खरीदने के लिए अपने घर से बाइक लेकर निकला था. खरीदारी के बाद वह वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल सिमडेगा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मृतक के भाई दिलीप तिर्की ने दी. उन्होंने बताया कि हादसा अचानक हुआ और वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

पुलिस जांच में जुटी

इधर, अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है. इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *