बोकारो में 6 चोर गिरफ्तार चोरी के जेवर और मोबाइल बरामद

Bokaro : चास थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए 6 चोरों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार...

Theft

Bokaro : चास थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए 6 चोरों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने 7 पीस सोने का कंगन, 3.50 ग्राम गला हुआ सोना जैसा धातु, सात मोबाइल, लोहे का चापड़, तौलने का छोटा मशीन और पांच रुपये के 12 नोट बरामद किया. गिरफ्तार आरोपियों में गौतम बाउरी उर्फ मिरीण्डा, राहुल कुमार बाउरी, रवि कुमार पांडेय, प्रिंस कुमार उर्फ कृष, अमन राज उर्फ मनीष कुमार और कृष्णा कुमार पॉल शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि गौतम का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है.

चास में चोरी की वारदातों का खुलासा

पुलिस ने बताया कि 22 जुलाई, 11 अगस्त और 15 अगस्त की रात घरों की खिड़की तोड़कर जेवर, नकदी और मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. मामले में चास थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई थी. सहायक पुलिस अधीक्षक सदर चास के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपितों को दबोचा.

Also Read : रांची: प्रोजेक्ट भवन के बाहर डटे सैकड़ो नवनियुक्त कर्मचारी, अब ये कर रहे है नौकरी बचाने के लिए आंदोलन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *