पाकुड़: पाकुड़ में असहाय और जरुरतमंदों की उम्मीद बन चुके व्यवसाई एवं समाजसेवी लुत्फल हक को एक और सम्मान मिला है. दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उन्हें सामाजिक कल्याण और विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए अवार्ड प्रदान किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में विकसित भारत लीडरशिप सम्मिट 2026 का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. आयोजित कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मौजूद थे. कार्यक्रम में पाकुड़ के विख्यात समाजसेवी लुत्फल हक को मंत्रियों ने सामाजिक कल्याण और विकास में उत्कृष्ट योगदान को लेकर मोमेंटो देकर सम्मानित किया. दोनों मंत्री ने लुत्फल हक द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की.
मंत्री ने की सराहना
मंत्री ने कहा कि लुत्फल हक जाति धर्म से उठकर काम करते हैं. रेलवे स्टेशन पाकुड़ में निःस्वार्थ भाव से गरीबों को भोजन कराने सहित विभिन्न क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की गई. वही मंत्री संजय सेठ ने कहा, कि विकसित भारत सम्मिट 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित, आत्मनिर्भर और विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्व के पटल पर पहुंच चूका है.
माजसेवी लुत्फल हक ने शिक्षा में भी दिया है काफी योगदान
बता दें, कि समाजसेवी लुत्फल हक जरुरतमंदों को मदद करने में हमेशा आगे आते हैं. उनके पास आने वाले कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटता. शिक्षा में भी काफी योगदान रहा है. इनमें गरीब परिवार से आने वाले छात्रों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा उल्लेखनीय योगदान रहा है. इसके अलावा शिक्षण संस्थानों को आर्थिक मदद जैसे सराहनीय कार्य भी शामिल हैं.
इसके अलावा पाकुड़ रेलवे स्टेशन में तीन साल से हर दिन कम-से-कम तीन सौ गरीबों को निःशुल्क रात्रि भोजन, गरीब बेटियों की शादी का खर्च, गरीबों में वस्त्रों का वितरण, हजारों लोगों को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट वितरण, कोरोना काल में सदर अस्पताल में ऑक्सीजन मुहैया कराना, मास्क वितरण, गरीबों में गर्म कपड़ों का वितरण जैसे नेक काम भी शामिल है. सामाजिक कार्यों के लिए लुत्फल हक देश-विदेशों में कई बार सम्मानित किए गए हैं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के अलावा लंदन, दुबई, सिंगापुर और मलेशिया सहित कई शहर और देशों में भी सम्मानित हुए हैं.
यह भी पढ़ें: पलामू : पुलिस की सराहनीय पहल, जवान ने रक्तदान कर बचाई मासूम की जान
