NewsWave Desk : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है. जहां संसद मार्च के लिये जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में धक्का मुक्की हुई. मामला इतना बिगड़ गया पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. वहीं, पत्थर चलने की भी जानकारी मिली है. इसी बीच सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को एक पत्र लिखा है. जहां अस्पताल प्रशासन ने सोनम वांगचुक ने कुछ समय के लिए अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति मांगी है. अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि उनकी तबीयत अब काफी बेहतर है. उनके स्वास्थय से जुड़े ज्यादातर पैरामीटर नॉर्मल दिखाई दे रहे है. इसलिए उन्हें थोड़े समय के लिए अस्पताल से जाने की अनुमति दी जाए. जिससे वे आज आयोजित संसद चलो मार्च में हिस्सा ले सकें. उन्होंने कहा कि वह इस अनुमति के लिए अस्पताल प्रशासन के आभारी रहेंगे.
अपने समर्थकों के बीच जाना चाहते है
अस्पताल प्रबंधन को लिखें पत्र में उन्होंने कहा है कि वे लोगों से मिलना चाहते है और अपने समर्थकों के बीच जाना चाहते है. उनके समर्थकों का कहना है कि वांगचुक लगातार लोगों से संपर्क करने और उनसे मिलने की कोशिश कर रहे है. हालांकि, इस संबंध में अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी गयी है.
दिल्ली पुलिस ने किया था अस्पताल में भर्ती
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और बार बार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ सोमन वांगचुक ने भूख हड़ताल किया था. इस दौरान बीते शनिवार की सुबह दिल्ली पुलिस ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया. दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद ये कदम उठाया. जहां उन्हें इलाज के लिये भर्ती किया गया. इसके बाद सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू कर दिया है.
ALSO READ : मानसून सत्र से पहले PM मोदी का संदेश – युवा नवाचार पर फोकस, विपक्ष पर भी साधा निशाना
