Ranchi : उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया में मेडिकल जांच के दौरान अनफिट घोषित किए गए अभ्यर्थियों को सोमवार को अपनी बात रखने का आखिरी मौका मिलेगा. रिम्स RIMS में सोमवार को एपेक्स मेडिकल बोर्ड बैठेगा. जो अभ्यर्थियों की दोबारा मेडिकल जांच करेगा. दरअसल, जिन अभ्यर्थियों को पहले सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान अनफिट घोषित किया गया था और जिन्हें अपने मेडिकल रिजल्ट पर आपत्ति है, वे एपेक्स बोर्ड के सामने अपना पक्ष रख सकेंगे. बोर्ड उनकी दोबारा जांच करेगा और सभी दस्तावेजों व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अंतिम फैसला सुनाएगा.
एपेक्स बोर्ड का निर्णय अंतिम
एपेक्स बोर्ड का निर्णय अंतिम माना जाएगा. इसके बाद मेडिकल फिटनेस को लेकर किसी तरह की दूसरी अपील या पुनः जांच का अवसर नहीं मिलेगा. ऐसे में संबंधित अभ्यर्थियों के लिए सोमवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
ALSO READ : सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल प्रबंधन को लिखा पत्र, कहा – कुछ समय के लिये संसद मार्च में शामिल होने दें
