पलामू: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेस्लीगंज-बेदानी मुख्य मार्ग स्थित शाहद के पास देर शाम को दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही लेस्लीगंज थाना के एसआई नईम खान दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतक के शव और दोनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल भिजवाया. फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी पहचान करने के प्रयास में जुटी है. अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी .
यह भी पढ़ें: डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने नामकुम अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, लापरवाह कर्मियों पर सख्ती के निर्देश
