राज्य सरकार भाजपा को कर रही टारगेटः आदित्य साहू

रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि निकाय चुनाव में अपनी करारी हार को देखते हुए हेमंत सरकार बौखला गई...

aditya sahu
aditya sahu

रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि निकाय चुनाव में अपनी करारी हार को देखते हुए हेमंत सरकार बौखला गई है. राज्य की सत्ता में शामिल गठबंधन दलों को मालूम हो गया है कि उनके समर्थित उम्मीदवारों को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है. पुलिस प्रशासन का दुरूपयोग करते हुए अब भाजपा को यह सरकार टारगेट कर रही है.नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के ऊपर गिरिडीह में मुकदमा दर्ज करना एक तरह से सत्ता पक्ष की बौखलाहट है. बाबूलाल मरांडी कोई नासमझ नेता नहीं है जो आचार संहिता का उल्लंघ करें. 

Read Also: झारखंड की जेलों में खिल रही उम्मीद: महिला कैदियों के हाथों बने आर्टिफिशियल गजरे अब मुंबई में बिखेरेंगे चमक

 

अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा

एक तरफ नेता प्रतिपक्ष पर राज्य सरकार मुकदमा दर्ज करा रही दूसरी ओर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है.चक्रधर पुर में भाजपा समर्थित नगर निकाय प्रत्याशी विजय सिंह गगराई को लगातार जान से मारने की धमकी अपराधियों द्वारा मिल रही है,उनके घर पर धमकी भरे पोस्टर चिपकाए गए लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है.भाजपा ने जो चुनाव के दौरान बूथ कैप्चरिंग की संभावना  जताई है उसकी पूरी तैयारी  अपराधियों के बढ़ते आतंक से सच होती दिखाई पड़ रही है.अगर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को खरोंच भी लगी तो भाजपा पूरे प्रदेश में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन को बाध्य होगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *