रहें सावधान, बदलने वाला है मौसम, रांची सहित सात जिलों में वज्रपात और बारिश की संभावना

रांचीः रांची सहित सात जिलों में अगले तीन घंटे में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार चतरा, गुमला,...

weather jharkhand
weather jharkhand

रांचीः रांची सहित सात जिलों में अगले तीन घंटे में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार चतरा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू और रांची में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन व  वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. साथ में तेज हवा भी चलेगी. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. वहीं 27 और 28 मार्च को  उत्तर-पूर्वी भाग को छोड़कर राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *