Click Here
Click Here
Click Here

मां ने रची झूठी कहानी, पहले बेटी की हत्या फिर गुमशुदगी का नाटक

सरायकेला: चांडिल थाना क्षेत्र के घोड़ानेगी स्थित चांडिल डैम कॉलोनी (जगजीवन कॉलोनी) में रविवार शाम एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई. यहां...

सरायकेला: चांडिल थाना क्षेत्र के घोड़ानेगी स्थित चांडिल डैम कॉलोनी (जगजीवन कॉलोनी) में रविवार शाम एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई. यहां लक्ष्मी कुमारी ने अपनी 4 वर्षीय बेटी रीति कुमारी की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना के समय पति सोनाराम लोहार घर पर मौजूद नहीं थे. जब वे लौटे तो परिवार में कोहराम मच गया. इसके बाद उन्होंने थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल थाना क्षेत्र के घोड़ानेगी स्थित चांडिल डैम कॉलोनी (जगजीवन कॉलोनी) में एक सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई है. जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. एक मां द्वारा अपनी ही 4 वर्षीय मासूम बेटी की हत्या किए जाने की खबर से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. यह घटना रविवार शाम की बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी कुमारी अपनी 4 वर्षीय बेटी रीति कुमारी के साथ घर में मौजूद थी, जबकि उसका पति सोनाराम लोहार किसी काम से बाहर गया हुआ था. इसी दौरान आरोपी महिला ने कथित रूप से बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृत बच्ची के पिता सोनाराम लोहार ने तुरंत चांडिल थाना पहुंचकर अपनी पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई

चांडिल थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ ने बताया कि आरोपी मां को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी. फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और लोग स्तब्ध हैं.

मां ने रची झूठी कहानी, बच्ची को बताया लापता

जानकारी के अनुसार घटना के बाद आरोपी महिला ने वारदात को छिपाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी और बच्ची को लापता बताया.

बताया जाता है कि रविवार दोपहर लक्ष्मी कुमारी ने घर में ही बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव को घर के अंदर जमीन खोदकर दफना दिया और लोगों को बताया कि बच्ची लापता हो गई है.

शाम को पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों तथा ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की. इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी देखकर आरोपी घबरा गई. पुलिस के जाने के बाद उसने शव को जमीन से निकालकर आंगन में रख दिया और मौके से फरार हो गई.

कुछ देर बाद जब परिजन और ग्रामीण घर पहुंचे तो बच्ची का शव आंगन में पड़ा मिला और मां गायब थी. इसके बाद रातभर उसकी तलाश की गई. सोमवार सुबह घोड़ानेगी गांव के बाहर आरोपी महिला को पकड़ लिया गया. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *