ट्रैफिक नियमों पर सख्ती: धनबाद पुलिस ने काटे चालान, दी चेतावनी

धनबाद: शहर के कई क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक...

धनबाद: शहर के कई क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया.

सैकड़ों वाहनों की जांच

अभियान के दौरान सैकड़ों वाहनों की जांच की गई. बिना हेलमेट, फेल इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र (पॉल्यूशन) की कमी, फर्जी कागजात और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए.

दो पहिया और चार पहिया पर सख्ती

पुलिस ने दो पहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य बताया. वहीं चार पहिया वाहन चालकों और साथ बैठे यात्रियों के लिए सीट बेल्ट न लगाने पर जुर्माना लगाया गया.

Also Read: धनबाद: कालूबथान ओपी का SSP ने किया औचक निरीक्षण, थाना में अपग्रेड करने की तैयारी, अपराध नियंत्रण के सख्त निर्देश

नाबालिग ड्राइविंग पर कार्रवाई

छोटे बच्चों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में भी पुलिस ने फाइन लगाया और दोबारा ऐसी गलती न करने की सख्त हिदायत दी.

मॉडिफाइड गाड़ियों पर नजर

गाड़ी में मॉडिफिकेशन, लेजर लाइट और स्टाइलिश नंबर प्लेट लगाने वालों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की.

अभियान जारी रहेगा

पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार का सघन वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *