रांची: झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय ने रामनवमी पर्व को देखते हुए राज्य भर में सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए हैं. राज्य के सभी जिलों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 6612 अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है. इस संबंध में डीजीपी कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है. पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की मुख्य अवधि 22 मार्च से 28 मार्च तक निर्धारित की गई है.
रांची और हजारीबाग में सबसे अधिक जवान तैनात किए गए हैं. रांची में 934 और हजारीबाग में 1635 पुलिस बलों की तैनाती की गई है. इसमें विभिन्न जिलों से आए लाठी बल के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स, IB/RB और आंसू गैस दस्ते को भी तैनात किया गया है.
जिलेवार अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती
रांची: 934
खूंटी: 150
गुमला: 75
सिमडेगा: 111
लोहरदगा: 250
जमशेदपुर: 261
सरायकेला: 129
चाईबासा: 184
हजारीबाग: 1635
गिरिडीह: 508
चतरा: 130
कोडरमा: 108
रामगढ़: 135
बोकारो: 231
धनबाद: 209
पलामू: 260
लातेहार: 138
गढ़वा: 160
दुमका: 250
देवघर: 159
जामताड़ा: 81
गोड्डा: 165
साहेबगंज: 220
पाकुड़: 129
कुल: 6612
