रांची: झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय ने आगामी त्योहारों ईद-उल-फितर और सरहुल के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं. डीजीपी के आदेश पर राज्य के सभी 24 जिलों में 5218 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न इकाइयों से बलों को बुलाया गया है
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह तैनाती 19 मार्च से 21 मार्च तक प्रभावी रहेगी. राज्य के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख शहरों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न इकाइयों से अतिरिक्त बलों को बुलाया गया है.
जानें किस जिले में कितने अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं
रांची: 840
खूंटी: 150
गुमला: 75
सिमडेगा: 111
लोहरदगा: 250
जमशेदपुर: 260
सरायकेला: 129
चाईबासा: 159
हजारीबाग: 510
गिरिडीह: 358
चतरा: 150
कोडरमा: 108
रामगढ़: 135
बोकारो: 231
धनबाद: 209
पलामू: 185
लातेहार: 138
गढ़वा: 129
दुमका: 231
देवघर: 180
जामताड़ा: 156
गोड्डा: 165
साहिबगंज: 230
पाकुड़: 129
कुल: 5218 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है.
