रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में नेतरहाट आवासीय विद्यालय, लातेहार के विद्यार्थियों ने शिष्टाचार मुलाकात की. विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मुख्यमंत्री से मिलने का मौका मिला, जिससे वे काफी उत्साहित नजर आए.

Also Read: बजट सत्रः सीएम हेमंत सोरेन जो कहते हैं वो करते हैं : कल्पना सोरेन
तस्वीरें भी खिंचवाईं
इस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से खुलकर बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. मुख्यमंत्री ने भी बच्चों से पढ़ाई, उनके पसंदीदा विषय और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली.
मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और बड़े सपने देखने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से ही जीवन में सफलता मिलती है. साथ ही बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

