पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की बेल पर सुप्रीम कोर्ट में 24 मार्च को सुनवाई 

रांची/दिल्ली: टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लाउंड्रिंग करने के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर सुप्रीम...

रांची/दिल्ली: टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लाउंड्रिंग करने के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. शुक्रवार की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने आंशिक सुनवाई के बाद अगली सुनवाई के लिए 24 मार्च की तारीख मुकर्रर की है.

Also Read: 100 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज, बार काउंसिल चुनाव की काउंटिंग कुछ देर में होगी शुरू 

HC ने जमानत देने से किया था इनकार

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एम एम सुंदरेश्वर और जस्टिस एन कोटीश्वर सिंह की बेंच में आलमगीर आलम की याचिका पर सुनवाई हुई. 11 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट ने आलमगीर आलम की जमानत याचिका को खारिज करते हुए उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था.

जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.आलमगीर आलम की जमानत याचिका झारखण्ड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने खारिज की थी.

क्या है मामला 

पिछली सरकार में मंत्री रहे आलमगीर आलम को ईडी ने पिछले वर्ष 15 मई को गिरफ्तार किया था. तब से वह जेल में हैं.

आरोपों के मुताबिक उनके आप्त सचिव संजीव कुमार लाल एवं उनके नौकर जहांगीर आलम के यहां से मिले 32.30 करोड़ रुपये नकद बरामदी हुई थी. पैसे बरामद होने के बाद आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया गया था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *