Jamtara: जिला खेल पदाधिकारी, के निर्देशानुसार डे बोर्डिंग सेंटर, मिहिजाम जामताड़ा में ओलंपिक दिवस के अवसर पर ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला खेल समन्वयक सह इस आयोजन के नोडल पदाधिकारी अमित साव ने खिलाड़ियों के साथ अपने खेल अनुभव साझा किए तथा उन्हें ओलंपिक दिवस के महत्व से अवगत कराया. उन्होंने ओलंपिक मूल्यों—उत्कृष्टता (Excellence), मित्रता (Friendship) एवं सम्मान, अनुशासन के बारे में जानकारी देते हुए खिलाड़ियों को खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया.
उज्ज्वल भविष्य की कामना की
जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक विजय विश्वकर्मा एवं इदरीश को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. निर्णायक की भूमिका में नेशनल रेफरी अमर बावरी ज्योति कुमारी, सुमन कुमारी, इफ्तिकार अंसारी रहे. कार्यक्रम में सहयोग एवं सफल आयोजन में आर. के. प्लस टू हाई स्कूल महीजाम के प्रधानाचार्य विश्वजीत लायक, पर्यटन विशेषज्ञ सूरज गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

AlsoRead:पद्म श्री से सम्मानित हुईं सविता पूनिया, FIH नेशंस कप जीत के साथ भारतीय हॉकी को मिली डबल खुशी


