रिलीज होते ही OTT पर नंबर-1 बनी ये कॉमेडी फिल्म,कोरियन ड्रामा को भी छोड़ा पीछे!

  News Desk: क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू पाने वाली एक नई फिल्म हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है और...

 

News Desk: क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू पाने वाली एक नई फिल्म हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है और आते ही छा गई है. रिलीज के सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही इस फिल्म ने ट्रेंडिंग में नंबर-1 जगह बना ली और पहले टॉप पर चल रही War Machine को भी पीछे छोड़ दिया.

कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को हंसी के साथ इमोशनल पल भी देती है. अगर आप वीकेंड पर कोई अच्छी और एंटरटेनिंग फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस नई कॉमेडी फिल्म को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं. यह फिल्म आपको हंसाएगी भी और कुछ जगह भावुक भी कर देगी.

क्या है फिल्म की कहानी, जो 24 घंटे में OTT पर बन गई नंबर-1?

फिल्म की कहानी एक युवा लड़की के सपनों और उसकी जिद के इर्द-गिर्द बुनी गई है. बचपन से ही वह कोरिया की कल्चर और वहां की दुनिया से काफी प्रभावित रहती है.इसी वजह से उसके मन में एक ही ख्वाहिश बस जाती है—किसी भी तरह कोरिया पहुंचना.

काफी मेहनत और कोशिशों के बाद उसका यह सपना सच भी हो जाता है, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसे एहसास होता है कि असली जिंदगी सपनों से कहीं ज्यादा अलग होती है.नए देश में उसे कई मुश्किल हालात और अनजाने अनुभवों का सामना करना पड़ता है.इन्हीं उतार-चढ़ाव भरे पलों के बीच कहानी में कॉमेडी भी है और इमोशनल मोड़ भी, जो धीरे-धीरे उसे जिंदगी की सच्चाइयों और संघर्ष की अहमियत समझाते हैं.

प्यार में धोखा, पैसों की परेशानी और नई जगह के अलग कल्चर से जूझना—इन सबके बीच एक लड़की का बड़ा सपना अचानक मुश्किल हकीकत में बदल जाता है.जिस उम्मीद के साथ वह नई जिंदगी शुरू करने निकलती है, वहीं उसे कई ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिनके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं था.करीब 1 घंटा 52 मिनट की यह फिल्म 12 मार्च को सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई है. फिल्म में एक लड़की के सपनों, संघर्ष और जिंदगी के उतार-चढ़ाव को आसान और दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया है.

Made in Korea: OTT पर आई फिल्म ने क्यों बटोरे पॉजिटिव रिव्यू?

जिस फिल्म की चर्चा हो रही है, उसका नाम ‘Made in Korea’ है.इस फिल्म को डायरेक्ट रा. कार्तिक ने किया है. कहानी को दिलचस्प अंदाज में पेश करने के साथ-साथ इसमें कई इमोशनल और हल्के-फुल्के कॉमेडी पल भी देखने को मिलते हैं.

फिल्म में प्रियंका अरुल मोहन, पार्क हे-जिन, सी-हुन बेक, ऋषिकांत, हा-रम जो और जे-ह्योन जैंग जैसे कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं. रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से अच्छे रिव्यू मिले हैं और इसकी कहानी व परफॉर्मेंस की काफी तारीफ की जा रही है.

Made in Korea: नंबर 1 फिल्म कौन सी OTT पर?

फिल्म ‘Made in Korea’ अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में नंबर 1 बन गई है.इसने ‘Vid Love’ और ‘War Machine’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.

यह फिल्म कई भाषाओं में उपलब्ध है—तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और इंग्लिश—जिससे आप अपनी पसंद के भाषा में इसे आसानी से देख सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *