NewsWave Desk : भारतीय रक्षा उपकरणों और टेक्नोलॉजी को दूनिया में पसंद किया जा रहा है. इन रक्षा उपकरणों की विदेशों में मांग भी बढ़ी है. इस संबंध में विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है. विदेश मंत्रालय की ओर से एक्स में जानकारी देते हुए कहा गया कि भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल सिस्टम से जुड़े हालिया समझौते को भारत के मजबूत होती रक्षा क्षमताओं का सबूत है. मंत्रालय ने कहा कि भारत की रक्षा क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है. भारत लगातार स्वदेशी रक्षा निर्माण को मजबूत करने से लेकर निर्यात बढ़ाने पर काम कर रहा है. इससे रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने में मदद मिल रही है.
कई महत्वपूर्ण उपकरणों पर हुआ समझौता
मंत्रालय ने कहा कि इंडोनेशिया यात्रा के दौरान ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल सिस्टम के लिए हुआ समझौता भारतीय रक्षा तकनीक में बढ़ते वैश्विक भरोसे को दर्शाता है. भारत रक्षा उत्पादन, रक्षा निर्यात और मित्र देशों के साथ रणनीतिक सहयोग में लगातार नए मुकाम हासिल कर रहा है. जानकारी हो कि 6 से 8 जुलाई के बीच हुई पीएम मोदी ने इंडोनेशिया यात्रा की थी. इस दौरान भारत और इंडोनेशिया ने 7 जुलााई को महत्वपूर्ण समझौतों पर साइन किए हैं. इनमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और असत्र बियॉन्ड-विजुअल रेंज एयर टू एयर मिसाइल की आपूर्ति शामिल है.
ALSO READ : 8वें वेतन आयोग की बड़ी बैठक अगस्त में, सैलरी बढ़ोतरी समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
