Palamu : जिला के चैनपुर प्रखंड के पंचायत नरसिंहपुर पथरा टोला की मुखिया मीना देवी ने सालों से उपेक्षित नाली जिर्णोधार का शिलान्यास किया. इस अवसर पर मुखिया मीना देवी ने कहा की नली गली जिर्णोधार और मरम्मत से पंचायत की स्वच्छता बढ़ेगी. 15 वें वित्त आयोग की राशि से जिर्णोधार होने वाली नाली से जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ होगी. जिससे आम आवाम को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. साथ ही जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगा. उन्होंने कहा कि सीमित संसाधन और विकास मद की कमी के बावजूद पंचायत के हर गांव में पूरी पारदर्शिता के साथ कई योजनाएं क्रियान्वित हो रही है. जिससे धरातल पर विकास कार्य की झलक देखने को मिल रही है.
ये रहे मौजूद
इस दौरान सुरेश पांडेय, रौशन दुबे, राजेंद्र प्रसाद, अर्जून महतो, मिथलेश प्रसाद, रंजीत कुमार, उमेश प्रसाद, लालमुनी प्रसाद, नारेन्द्र प्रसाद, धर्मेन्द्र प्रसाद, बलवंत कुमार, गुडू प्रसाद, सत्यनारायण कुमार समेत अन्य मौजूद रहे.
ALSO READ : विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, कहा – भारतीय रक्षा उपकरणों और टेक्नोलॉजी की मांग दूनिया में बढ़ी
