Ranchi : बड़गाईं अंचल में राजस्व कर्मचारी रहते हुए अपने पद का दुरूपयोग और भ्रष्टाचार करने के आरोपी भानु प्रताप प्रसाद की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. गुरुवार की सुनवाई के दौरान अदालत ने इस मामले में एसीबी को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई के लिए 8 जून के बाद की तारीख मुकर्रर की है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में भानु की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई.

भानु प्रताप ने जिस मामले में सुप्रीम कोर्ट से बेल मांगी है, वह एसीबी की कांड संख्या 13/2024 है. इस केस में आरोपी बनायें जाने के बाद भानु प्रताप प्रसाद ने एसीबी की विशेष कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट से भी बेल मांगी थी लेकिन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने उसे बेल देने से इंकार कर दिया है. भानु प्रताप प्रसाद बड़गाईं अंचल से जुड़े उस केस में भी आरोपी है जिसकी जांच ED कर रही है.
