रांचीः नगर निकाय चुनाव के बाद सियासत भी गरमा गई है। डिप्टी मेयर के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इस बीच झारखंड में सूर्य देवता भी अपनी आंखे तरेर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दस जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस हजारीबाग में दर्ज किया गया.

दो से तीन डिग्री अधिकतम तापमान में और होगी वृद्धि:
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। वहीं रांची के आस-पास दो मार्च को अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस, तीन मार्च को अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस, चार मार्च को अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस और पांच मार्च को अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।
किस जिला में अधिकतम और न्यूनतम कितना रहा तापमान:
जिला अधिकतम न्यूनतम
रांची 30.6 16.4
जमशेदपुर 35.4 18.6
डालटनगंज 35.8 16.5
बोकारो 34.1 16.5
चाईबासा 34.8 14.8
खूंटी 31.8 13.1
लोहरदगा 30.4 14.8
लातेहार 26.3 18.3
सरायकेला 36.0 15.8
पाकुड़ 33.0 15.6
हजारीबाग 30.9 12.4

