आज का राशिफल: किस्मत का साथ या चुनौतियों की आहट, जानिए आपकी राशि का हाल

News Desk : आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की...

News Desk : आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है. दिनभर के फैसले सोच-समझकर लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

 मेष

आज का दिन आपके लिए शुभ है. परिवार और दोस्तों के साथ किसी खास कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. नए काम की शुरुआत करेंगे लेकिन अति उत्साह से बचना जरूरी है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. धन प्राप्ति के योग हैं. कार्यस्थल पर काम आसानी से पूरे होंगे.

 वृषभ

आज मानसिक तनाव और चिंता आपको परेशान कर सकती है. परिवार में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है. बिना सोचे समझे कोई निर्णय न लें. जल्दबाजी नुकसान दे सकती है.

 मिथुन

व्यापार और नौकरी दोनों के लिए दिन अनुकूल है. आय में वृद्धि के संकेत हैं. अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. पदोन्नति के योग बन रहे हैं. परिवार से अच्छे समाचार मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में सुधार होगा.

 कर्क

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. घर को सजाने का मन करेगा. धन और सम्मान में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.

 सिंह

दिन सामान्य रहेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है. पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. कार्यस्थल पर सतर्क रहें. व्यापार में नए काम शुरू करने से बचें.

 कन्या

आज वाणी पर संयम रखना जरूरी है. गुस्से से नुकसान हो सकता है. परिवार और दोस्तों के साथ विवाद की संभावना है. नए काम शुरू न करें. यात्रा टालना बेहतर होगा. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा.

 तुला

आज आप जीवन का आनंद लेंगे. परिवार के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है. व्यापार में वृद्धि होगी. सामाजिक सम्मान मिलेगा. अचानक धन लाभ के योग हैं. कार्य समय पर पूरे होंगे.

 वृश्चिक

घर में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा. काम में सफलता मिलेगी. नए ग्राहक मिलने से व्यापार बढ़ेगा. विरोधी असफल रहेंगे. आर्थिक लाभ के संकेत हैं. अधूरे काम पूरे होंगे.

 धनु

आज मानसिक तनाव बना रह सकता है. संतान को लेकर चिंता होगी. स्वास्थ्य खासकर पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. काम में रुकावट आएगी. धैर्य से काम लें.

 मकर

दिन थोड़ा कठिन रह सकता है. परिवार में विवाद हो सकता है. मानसिक अशांति बनी रहेगी. नींद की कमी परेशान कर सकती है. दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा और बाहर जाने का मौका मिलेगा.

 कुंभ

आज आप चिंता मुक्त महसूस करेंगे. मित्रों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. आर्थिक लाभ के योग हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

 मीन

आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. गुस्से से रिश्तों में तनाव आ सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. अनावश्यक खर्च से बचें. सोच-समझकर ही निर्णय लें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *