हजारीबाग में मूसलाधार बारिश, जनजीवन हुआ प्रभावित

Hazaribagh : हजारीबाग में आज सुबह से अचानक हुई तेज बारिश से शहर और आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया....

Rain

Hazaribagh : हजारीबाग में आज सुबह से अचानक हुई तेज बारिश से शहर और आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया. सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और थोड़ी ही देर बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. लगातार हो रही बारिश के कारण कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

बारिश से लोगों को हुई परेशानी

लगातार हो रही बारिश के कारण कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. तेज बारिश की वजह से लोगों को अपने घरों और दुकानों में ही रुकना पड़ा. निचले इलाकों में पानी भरने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों तक जिले में इसी तरह बारिश जारी रहने की संभावना है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें. बारिश के चलते शहर की रफ्तार थम सी गई और हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आया.

Also Read : पुराना हाईकोर्ट भवन अब मिलेगा मध्यस्थता की कार्यवाहियों के लिए, जानिए कितना लगेगा किराया 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *