राज्य में सभी गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड होगा मुफ्त : डॉ. इरफान अंसारी

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति और आपदा प्रबंधन पर सरकार का पक्ष रखते हुए मंत्री...

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति और आपदा प्रबंधन पर सरकार का पक्ष रखते हुए मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में गर्भवती महिलाओं का अब अल्ट्रासाउंड मुफ्त होगा. 42 हजार सहियाओं को टैब दिया जाएगा. लोकेशन ट्रैफिक सिस्टम के साथ 237 हाइटेक एंबुलेंस खरीदे जाएंगे. इसका दुमका और जामताड़ा में कॉल सेंटर होगा. उन्होंने कहा कि आइएएस और आइपीएस की तरह विधायक और पूर्व विधायकों को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी. एमजीएम जमशेदपुर, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज धनबाद और रांची सदर अस्पताल में कैथलैब की स्थापना की जाएगी. एएनएम और जीएनएंम के पदों पर 7500 बहाली की जाएगी. स्वास्थ्य सुविधा के संचालन के लिए 10,500 लोगों की नियुक्ति होगी. हर पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र होगा.

साल 2029 तक राज्य थैलेसिमिया मुक्त हो जाएगा : डॉ इरफान

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि साल 2029 तक झारखंड थैलेसिमिया मुक्त हो जाएगा. इसके लिए सभी जिलों में थैलेसिमिया का टेस्ट होगा. नर्सिंग निदेशालय का गठन किया जाएगा. सदर अस्पताल, रांची में बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन होगा. उन्होंने कहा कि 25 साल पहले तक राज्य में सिर्फ नौ मेडिकल कॉलेज थे. पिछले एक साल में आठ मेडिकल कॉलेज बनाने जा रहे हैं. मैंने एमबीएसएस की डिग्री विदेश से लिया. अगर यहां मेडिकल कॉलेज होता तो मैं विदेश नहीं जाता. केंद्र से एनओसी लेने के लिए बार बार दिल्ली जाने से मेरे घुटने में भी दर्द हो गया.

“ब्रांबे में मेडिकल यूनिवर्सिटी बनेगा”

मंत्री ने कहा कि ब्रांबे में मेडिकल यूनिवर्सिटी बनेगा. इसी साल मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी. रिम्स टू की भी स्थापना इसी साल होगी. पहले फेज में 1400 और दूसरे फेज में 2600 बेड लगाए जाएंगे. सभी मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल में एमआरआइ और सिटी स्कैन की व्यवस्था होगी. 25 हाइटेक ट्रामा सेंटर फैक्लटी के साथ होगा. 3871 करोड़ की लागत से मेडिको सिटी बनेगा. 750 अबुआ स्टोर पहले फेज में खोला जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *