Click Here
Click Here
Click Here

पीएम मोदी हो चुके हैं ‘कॉम्प्रोमाइज’, सदन में बोलने नहीं दिया जाता : राहुल गांधी

Delhi : बुधवार को लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई. विपक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने...

Delhi : बुधवार को लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई. विपक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता. माइक बंद कर दिया जाता है. इसी बीच राहुल गांधी ने कहा कि कई बार मेरा नाम लिया गया है. उन्होंने कहा हर बार जब हम बोलने के लिए खड़े होते हैं, हमें रोक दिया जाता है. सदन केवल किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश का प्रतिनिधित्व करती है. देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने की अनुमति नहीं दी गई. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पीएम कॉम्प्रोमाइज हो चुके हैं. इस पर रविशंकर प्रसाद बोलने खड़े हुए और उन्होंने कहा कि देश ने कभी समझौता स्वीकार नहीं किया. मैं गर्व के साथ कहता हूं कि पीएम कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं हुए.

एपस्टीन फाइल्स पर राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया : वेणुगोपाल

वेणुगोपाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को एपस्टीन फाइल्स और भारत-अमेरिका व्यापार से जुड़े मुद्दों पर भी बोलने नहीं दिया गया. उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आखिर सरकार ने किन परिस्थितियों में समझौता किया है. कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि अमेरिका की ओर से कहा जा रहा है कि भारत 30 दिन तक रूस से पेट्रोल ले सकता है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भारत सरकार किसी तरह का दबाव स्वीकार कर रही है. संसदीय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं और जब वे सदन में खड़े होकर बोलते हैं तो उन्हें सुना जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी नेता प्रतिपक्ष बोलने के लिए खड़े होते हैं, उनका माइक बंद कर दिया जाता है. उन्होंने कहा ऐसा कैसे हो सकता है कि नेता प्रतिपक्ष को अपनी बात रखने का मौका ही न दिया जाए.

सदन में पीएम मोदी मौजूद क्यों नहीं? : वेणुगोपाल

उन्होंने पूछा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में क्यों मौजूद नहीं हैं और स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान वे बोलने के लिए क्यों नहीं आए. वेणुगोपाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हमेशा संसद में मौजूद रहते थे. उन्होंने सवाल किया कि आज प्रधानमंत्री मोदी सदन में क्यों नहीं हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *