वीमेन हेल्पलाइन और शक्ति सदन होंगे मजबूत, होगी बंपर नियुक्ति

रांची: झारखंड में महिलाओं और बच्चों से जुड़ी सेवाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने कई पदों पर नियुक्ति करने...

रांची: झारखंड में महिलाओं और बच्चों से जुड़ी सेवाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने कई पदों पर नियुक्ति करने का फैसला लिया है. इसके तहत वीमेन हेल्पलाइन, मिशन वात्सल्य और शक्ति सदन योजना में बड़ी संख्या में बहाली की जाएगी, जिससे इन योजनाओं के संचालन को और प्रभावी बनाया जा सके.

वीमेन हेल्पलाइन के लिए 20 कर्मियों की तैनाती

वीमेन हेल्पलाइन के सफल संचालन के लिए बाह्य स्रोत से कुल 20 कर्मियों की तैनाती की जाएगी. इनमें

हेल्पलाइन एडमिनिस्ट्रेटर – 01,

कॉल ऑपरेटर – 12,

आईटी सुपरवाइजर – 01,

मल्टीपर्पस स्टाफ – 03,

सिक्योरिटी गार्ड – 03 पद शामिल हैं.

Also Read: रांची: सिविल कोर्ट के बाद गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी

मिशन वात्सल्य के तहत 79 पदों पर होगी बहाली

केंद्र प्रायोजित मिशन वात्सल्य के तहत संचालित जिला बाल संरक्षण इकाई में कुल 79 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें

संरक्षण पदाधिकारी (गैर-संस्थागत देखरेख) (जिला स्तर) – 24,

सामाजिक कार्यकर्ता (जिला स्तर) – 52,

सहायक-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर (किशोर न्याय बोर्ड, जिला स्तर) – 02,

अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी (राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन अभिकरण, राज्य स्तर) – 01 पद शामिल हैं.

शक्ति सदन के लिए 108 पदों का सृजन

केंद्र प्रायोजित शक्ति सदन योजना के क्रियान्वयन के लिए बाह्य स्रोत से 108 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें

रेसिडेंट सुपरिटेंडेंट – 12

ऑफिस असिस्टेंट – 12

एमटीएस – 24

कुक – 24

सिक्योरिटी गार्ड – 36 पदों पर बहाली की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *