Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड सरकार के छह विभागों के लिए 78 वाहनों की होगी खरीद, अफसर वोक्सवैगन से लेकर होंडा अमेज तक की करेंगे सवारी

रांची: झारखंड सरकार के छह विभागों के लिए कुल 78 वाहनों की खरीद की जाएगी. इनमें वोक्सवैगन वर्चुस, महिंद्रा बोलेरो नियो, महिंद्रा...

jharkhand news
jharkhand news (Image: AI Generated)

रांची: झारखंड सरकार के छह विभागों के लिए कुल 78 वाहनों की खरीद की जाएगी. इनमें वोक्सवैगन वर्चुस, महिंद्रा बोलेरो नियो, महिंद्रा बोलेरो (BS6), मारुति ब्रेज़ा और होंडा अमेज शामिल हैं. ये वाहन पथ निर्माण विभाग, वित्त विभाग, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, योजना एवं विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और विधि विभाग के अधिकारियों के लिए खरीदे जाएंगे.

इस संबंध में फैसला मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक पदवर्ग समिति की बैठक में लिया गया. समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव हैं, जबकि विकास आयुक्त, कार्मिक सचिव, वित्त सचिव और योजना एवं विकास सचिव इसके सदस्य हैं.

Also Read: रांची: सिविल कोर्ट के बाद गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी

किस विभाग के लिए कितने वाहनों की खरीद होगी

• पथ निर्माण विभाग – वोक्सवैगन वर्चुस – 01

• वित्त विभाग – महिंद्रा बोलेरो नियो – 04

• मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग – महिंद्रा बोलेरो नियो – 24

• योजना एवं विकास विभाग – महिंद्रा बोलेरो नियो – 20

• ग्रामीण विकास विभाग – महिंद्रा बोलेरो (BS6) – 24

• विधि विभाग (प्रधान न्यायाधीश स्तर के लिए) – 04 होंडा अमेज

• विधि विभाग (उपनिबंधक के लिए) – 01 मारुति ब्रीजा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *