अटल स्मृति वेंडर मार्केट में जाम नाली पर निगम स्थायी समाधान के लिए कार्य शुरू

    रांची: कचहरी स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट में नाली जाम की शिकायत मिलते ही रांची नगर निगम ने बिना देर...

 

 

रांची: कचहरी स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट में नाली जाम की शिकायत मिलते ही रांची नगर निगम ने बिना देर किए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी. नगर आयुक्त के सख्त निर्देश पर स्वच्छता टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जाम नाली व ओवरफ्लो की समस्या का ऑन-द-स्पॉट निरीक्षण किया.

नियमित सफाई के बावजूद बनी रही समस्या

जांच में सामने आया कि नालियों की सफाई हर तीन दिन पर हो रही है, लेकिन इसके बावजूद समस्या बनी हुई थी. इसे गंभीरता से लेते हुए निगम ने अब केवल अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी समाधान पर फोकस कर दिया है.

स्थायी समाधान के लिए तैयार होगा प्लान

नगर आयुक्त ने अभियंत्रण शाखा को साफ आदेश दिया है कि जल्द से जल्द ठोस लेआउट प्लान तैयार किया जाए, जिससे मार्केट की अंदरूनी नालियों को मुख्य नाली से जोड़ा जा सके और जाम की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो.

सफाई व्यवस्था पर रोजाना कड़ी निगरानी

वहीं स्वच्छता टीम को रोजाना कड़ी निगरानी के साथ सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं. निगम ने साफ कर दिया है कि वेंडर्स और आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने पर जोर

शहर को साफ, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *