गुमला प्रशासन ने 24 FPO और कोऑपरेटिव के विकास के लिए किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, JSLPS, NABARD एवं PRADAN के संयुक्त तत्वावधान में गुमला में कार्यरत 24 किसान उत्पादक...

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, JSLPS, NABARD एवं PRADAN के संयुक्त तत्वावधान में गुमला में कार्यरत 24 किसान उत्पादक संगठनों (FPO) एवं कोऑपरेटिव के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्देश्य किसानों के संगठनों को मजबूत बनाना, शेयरधारकों की संख्या बढ़ाना, व्यवसायिक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा सरकारी योजनाओं से अधिकाधिक जोड़ना था.

24 FPO के बोर्ड मेंबर और सीईओ ने लिया भाग

कार्यशाला में JSLPS, JOHAR परियोजना, PRADAN, JTDS एवं NABARD द्वारा पोषित गुमला जिले के कुल 24 एफपीओ के बोर्ड मेंबर एवं सीईओ ने भाग लिया. कार्यक्रम में किसान उत्पादक संगठनों के संचालन, ऋण एवं इक्विटी ग्रांट से संबंधित प्रक्रियाओं, संस्थागत प्रबंधन तथा वित्तीय सुदृढ़ीकरण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई.

बाजार से जोड़ने और आय बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने-अपने एफपीओ के कार्यों एवं अनुभवों को साझा किया तथा आपसी सहयोग एवं समन्वय को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया. साथ ही एफपीओ को बाजार से जोड़ने, व्यावसायिक दृष्टिकोण को मजबूत करने तथा किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में आवश्यक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया.

Also Read: चाईबासा IED ब्लास्ट में घायल कोबरा कमांडेंट अजय मलिक से मिले राहुल गांधी

अधिकारियों ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारी

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, NABARD के DDM रवि शंकर, गुमला की DCO माधुरी, पशुपालन विभाग से डॉ. मयूर, JTDS के DPM प्रमुदित दुंगदुंग, JSLPS के DPM शैलेन्द्र जारिका तथा PRADAN के मेराज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

कार्यक्रम में DCO गुमला एवं NABARD के DDM ने एफपीओ के विकास के लिए आवश्यक रणनीतियों, बैंकिंग सहयोग तथा सहकारी अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं. उन्होंने एफपीओ को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने एवं संस्थागत मजबूती पर विशेष बल दिया.

बेहतर प्रदर्शन करने वाले 9 FPO सम्मानित

कार्यक्रम के समापन पर उप विकास आयुक्त (DDC) गुमला दिलेश्वर महतो ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिले में एफपीओ के सशक्तिकरण के लिए जिला प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा. उन्होंने किसानों के सामूहिक प्रयासों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

इस अवसर पर जिले में कार्यरत 9 एफपीओ को पिछले वित्तीय वर्ष में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *